Reva News: रीवा: रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब सात महीने से एक व्यक्ति किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने के बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Reva News: परिजनों ने तत्काल किशोरी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने अमहिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।






