Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh Mandsaur News: दीपाखेड़ा हत्याकांड के विरोध में लदूना चौराहे पर चक्काजाम, परिजन...

Mandsaur News: दीपाखेड़ा हत्याकांड के विरोध में लदूना चौराहे पर चक्काजाम, परिजन और समाजजन सड़क पर उतरे

Mandsaur News
Mandsaur News

Mandsaur News: मंदसौर। दीपाखेड़ा हत्याकांड के विरोध में बुधवार को लदूना चौराहे पर परिजन और समाजजन बड़ी संख्या में जुट गए। सुरेश सूर्यवंशी की लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या किए जाने के विरोध में लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन के चलते लदूना चौराहे पर करीब पौने दो घंटे से यातायात प्रभावित है।

प्रदर्शन के कारण बस, ट्रक समेत कई बड़े वाहन सड़क पर फंसे हुए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शन कर रहे परिजन और समाजजनों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की जाए और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा दीपाखेड़ा और सीतामऊ में जुलूस निकालने तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग भी उठाई जा रही है।

Mandsaur News: मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी फिलहाल अपनी बात पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से परिजनों एवं समाजजनों को समझाइश दी जा रही है। अधिकारियों के साथ बातचीत का दौर जारी है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here