Beauty Tips: दिनभर की थकान के बाद जब आईने में चेहरा उतरा हुआ और बेजान नजर आता है, तो मन करता है कि त्वचा को तुरंत कोई ठंडक और राहत मिल जाए आजकल सोशल मीडिया पर ग्लोइंग स्किन के लिए ‘हल्दी के आइस क्यूब्स’ (Turmeric Ice Cubes) काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है—बस पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उसे आइस ट्रे में जमा लिया जाता है।
चेहरे पर इस ठंडी सिंकाई से त्वेचा को तुरंत ताजगी का अहसास होता है। हालांकि, इसे किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम (जैसे एक्ने, पिगमेंटेशन या उम्र के असर) का पक्का इलाज नहीं माना जा सकता, लेकिन थके हुए चेहरे में जान फूंकने के लिए यह एक बेहतरीन और नेचुरल तरीका जरूर है।
हल्दी के आइस क्यूब्स के फायदे और लगाने का सही तरीका
हल्दी में ‘करक्यूमिन’ नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो अपने बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। जब आप बर्फ की ठंडक के साथ हल्दी का इस्तेमाल करते हैं, तो यह त्वकचा को ठंडक देने के साथ-साथ सुस्ती और सूजन को दूर करने में मदद करता है। सुबह उठने के बाद या बाहर से घर लौटने पर अगर चेहरा बहुत डल लग रहा है, तो ये ठंडे क्यूब्स चेहरे पर एक इंस्टेंट नेचुरल ग्लो ले आते हैं। हालांकि, इसका असर कुछ समय के लिए ही होता है, इसलिए इसे स्किनकेयर रूटीन का एक आसान और घरेलू हिस्सा मानकर ही इस्तेमाल करना चाहिए।
क्या-क्या चाहिए ?
इसे बनाने के लिए आपको किसी मंहगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, बस किचन में रखी दो चीजें काफी हैं, एक कप साफ पानी और एक चौथाई चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर
ऐसे तैयार करें Turmeric Ice Cubes
पानी में हल्दी को अच्छी तरह घोल लें। अगर हल्दी के कण रह जाएं, तो मिश्रण को एक बार छान लें। अब इस पानी को साफ आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें ताकि यह अच्छी तरह जम जाए। इस्तेमाल करते वक्त ट्रे को ढककर रखें ताकि फ्रिज की दूसरी चीजों का असर इस पर न पड़े। अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं, बशर्ते आपकी स्किन उसे आसानी से सहन करती हो।
चेहरे पर इस्तेमाल करने का सही तरीका
बर्फ के टुकड़े को सीधे कभी भी चेहरे पर नहीं रगड़ना चाहिए। सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से धोकर साफ कर लें। इसके बाद हल्दी वाले आइस क्यूब को एक साफ और पतले सूती कपड़े में लपेट लें। अब इसे बहुत हल्के हाथों से अपने चेहरे पर घुमाएं। किसी एक जगह पर बहुत देर तक बर्फ को रोककर न रखें। सिंकाई पूरी होने के बाद चेहरे को तौलिए से थपथपाकर सुखा लें और अपनी त्वचा के मुताबिक कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें। अगर आप इसे दिन के समय इस्तेमाल कर रही हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को पहली बार इसे चेहरे के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करके ही इस्तेमाल करना चाहिए।






