Rahul Gandhi Indore Speech: ‘सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा’, इंदौर में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Rahul Gandhi Indore Speech: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को देश के पांचवें ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत इंदौर पहुंचे। शहर में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों की समस्याएं सुनीं। युवाओं से चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि वर्तमान सिस्टम को छात्रों से खतरा महसूस होता है, क्योंकि छात्र सवाल पूछते हैं, जबकि यह सिस्टम सवाल पूछने वाले निडर युवाओं के बजाय नफरत फैलाने वाले ‘अंधभक्त’ तैयार करना चाहता है।

कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं ने परीक्षाओं में धांधली, चयन के बावजूद नियुक्ति न मिलने और बढ़ती बेरोजगारी का दर्द साझा किया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने एक डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए देश की शासन व्यवस्था का ढांचा समझाते हुए आरोप लगाया कि पूरे देश के सिस्टम पर केवल 5-6 लोगों का कब्जा हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पूरी सरकार को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलाते हैं, जबकि अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल विरोध की आवाजों को दबाने, फोन टैपिंग और निगरानी का काम करते हैं।

Read More : MP Community Service Guidelines: मध्य प्रदेश में छोटे अपराधों पर नहीं होगी जेल, लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ गाइडलाइन

अडानी और अंबानी समूह का नाम लेते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के बड़े व्यापार और कॉर्पोरेट तंत्र को केवल दो उद्योगपतियों ने पूरी तरह से कैप्चर कर लिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया, न्यायपालिका, मनोरंजन और देश की तमाम संस्थाओं में सिस्टम ने अपने चुनिंदा लोगों को बिठा रखा है। ये उद्योगपति ही भाजपा के राजनीतिक तंत्र को फंड मुहैया कराते हैं और वही पैसा घुमाकर राजनीति में इस्तेमाल किया जाता है।

Read More : Kailash Vijayvargiya Rahul Gandhi Attack: दिल्ली में नहीं चला राहुल का जादू, इंदौर में क्या चलेगा: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा हमला

शिक्षा बजट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में देश के कुल बजट का 4.6 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा क्षेत्र में दिया जाता था, जिसे घटाकर अब महज 2.6 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 0.7 लाख करोड़ रुपये जो देश के छात्रों की पढ़ाई पर खर्च होने चाहिए थे, वे शिक्षा में न जाकर देश के चुनिंदा अरबपतियों की जेब में चले गए। उन्होंने छात्रों को देश का असली भविष्य बताते हुए कहा कि बिना शिक्षित और आत्मनिर्भर युवाओं के देश कभी मजबूत नहीं हो सकता।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *