Wednesday, May 6, 2026
29.2 C
Raipur

मिडिल ईस्ट तनाव और LPG Crisis के बीच भारत के लिए गुड न्यूज़! ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज’ को पार करने वाले हैं 2 इंडियन गैस टैंकर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने रणनीतिक रूप से अहम हॉर्मूज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद खाड़ी क्षेत्र में जहाजों का जमावड़ा लग गया है। यह जलमार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है।

24 घंटे से ठप समुद्री यातायात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले 24 घंटे से किसी भी जहाज को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी गई है। ईरान की ओर से हमले की आशंका और सख्ती के कारण सैकड़ों जहाज खाड़ी में लंगर डाले खड़े हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

भारत के लिए राहत की खबर

तनाव के इस माहौल के बीच भारत के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आई है। शिपिंग डेटा के अनुसार भारतीय झंडे वाले दो LPG टैंकर—‘पाइन गैस’ और ‘जग बसंत’—जल्द ही इस क्षेत्र से निकलकर भारत की ओर रवाना हो सकते हैं। इससे देश में गैस आपूर्ति को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More : भोपाल : हमीदिया अस्पताल में फिर लापरवाही! इमरजेंसी डिलीवरी के बाद जिंदा बच्चे को बताया मृत, परिजनों का हंगामा

खाड़ी में लंगर डाले खड़े हैं टैंकर

डेटा एनालिटिक्स एजेंसी केपलर के मुताबिक, ये दोनों टैंकर फिलहाल खाड़ी में लंगर डाले हुए हैं। हालांकि, इनके जल्द ही हॉर्मूज जलडमरूमध्य पार करने की संभावना जताई जा रही है, जो भारत के लिए अहम साबित हो सकता है।

सप्लाई और कीमतों पर असर

इस संकट का असर वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी बनी हुई है। भारत जैसे आयात पर निर्भर देशों के लिए यह स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

सरकार की प्रतिक्रिया

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने इस मामले पर कहा कि फिलहाल उनके पास इस स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है। वहीं, सरकार घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए LPG आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है।

पहले भी पहुंच चुके हैं टैंकर

इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नामक जहाज भारत पहुंच चुके हैं, जिनमें करीब 92,700 मीट्रिक टन गैस लदी हुई थी। ऐसे में नए टैंकरों के आगमन से आपूर्ति संतुलन बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnandgaon-kidnapping-case: पद्मश्री फूलबासन बाई यादव अपहरण की कोशिश से मचा हड़कंप, ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे बचाई जान

rajnandgaon-kidnapping-case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी...

Related Articles

Popular Categories