Tuesday, September 15, 2026
Home Madhya Pradesh Balaghat Police Assault: खाकी का शर्मनाक चेहरा! पुलिस बर्बरता के खिलाफ सड़कों...

Balaghat Police Assault: खाकी का शर्मनाक चेहरा! पुलिस बर्बरता के खिलाफ सड़कों पर उतरा माली समाज

बालाघाट। Nishaanebaz.com-Balaghat Police Assault: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र में पुलिसिया बर्बरता के एक बेहद संगीन मामले ने उग्र रूप धारण कर लिया है। चोरी के संदेहास्पद मामले में एक गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में बंद कर बेदर्दी से पीटने के विरोध में मंगलवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। मरार माली समाज के लोगों ने पुलिस की इस प्रताड़ना के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और किरनापुर थाने का घेराव कर दिया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

पूरा मामला ग्राम टिमकीटोला का है, जहां स्थानीय पोस्ट ऑफिस में हुई चोरी के कथित मामले में किरनापुर थाना पुलिस ने गत 2 सितंबर को सावित्री नामक एक गर्भवती महिला और उसके पति कैलाश को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया था। परिजनों और समाज के लोगों का आरोप है कि थाने के पुरुष पुलिसकर्मियों ने मर्यादाओं को तार-तार करते हुए दोनों के कपड़े उतरवाए और बंद कमरे में गर्भवती महिला की बेदम पिटाई की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार दिखाया गया।

Read More : Indore Collector Jansunwai Action: कलेक्टर ऑफिस बनी उम्मीद की किरण, जनसुनवाई में 233 मामलों का त्वरित निस्तारण

मामला सामने आने और पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। हालांकि, आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी आपराधिक कार्रवाई और बर्खास्तगी की मांग को लेकर सर्व मरार माली समाज का गुस्सा शांत नहीं हुआ और हजारों की संख्या में समाजजन सड़कों पर उतर आए।

Read More : Indore Crane Theft Case: फरारी के दौरान इंदौर में लिया फ्लैट, सांवरिया सेठ के दर्शन से लौटते ही गिरफ्तार

आक्रोशित भीड़ ने जब किरनापुर थाने का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करना शुरू किया और बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को बेकाबू होते देख पुलिस प्रशासन को मौके पर बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Share The News

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here