Monday, May 18, 2026
34.1 C
Raipur

Bilaspur Crime News : शक बना जानलेवा! पत्नी की हत्या कर जंगल में छिपा पति गिरफ्तार…..

बिलासपुर। Bilaspur Crime News : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बेलगहना चौकी क्षेत्र के छतौना गांव की है। आरोपी पंचराम सौता को अपनी पत्नी रात बाई के चरित्र पर शक था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे।

Bilaspur Crime News : मंगलवार रात भी दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर पंचराम ने ईंट, पत्थर और डंडे से पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी जंगल में जा छिपा।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की लाश और उस पर पाए गए चोट के निशानों से हत्या की पुष्टि हुई। एफएसएल टीम को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों से पूछताछ में पति की संलिप्तता की जानकारी मिली, जिसके बाद जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories