CG News: दंतेवाड़ा में अवैध अंग्रेजी शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बारसूर से 12.74 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Anuj Nirala

[nishaanebaz.com] CG News:फकरे आलम खान \दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बारसूर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 12,740 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10,800 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चन्द्रमोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 को बारसूर थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बारसूर क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन के सामने स्थित एक खाली प्लाट में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बिक्री करने के उद्देश्य से रखे हुए है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

Dhamtari Crime: ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े चोरी, ग्राहक बनकर पहुंचे 3 शातिर; 2.22 लाख की सोने की चेन पार, CCTV में कैद वारदात

खाली प्लाट में रखी मिली शराब

थाना बारसूर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय नाग (24 वर्ष) निवासी बारसूर को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास दो कार्टून और खड्डों में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए रखी गई थी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बोतल, अद्धी और पौवा सहित विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की।

12.74 लीटर शराब बरामद, कीमत 10,800 रुपये

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 12,740 एमएल अंग्रेजी शराब जब्त की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार 800 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने पूरी शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

अवैध रूप से शराब संग्रहित कर बिक्री करने के आरोप में संजय नाग के खिलाफ थाना बारसूर में अपराध क्रमांक 14/2026 दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Bilaspur Bawal Case: बलवा समेत धारा 307 और 191 के तहत केस दर्ज, ड्रोन और CCTV फुटेज से उपद्रवियों की पहचान तेज

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।इस कार्रवाई में थाना बारसूर पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *