Raipur Congress Protest: रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का करीब 18 घंटे तक चला अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ **एक सप्ताह के भीतर FIR दर्ज करने का लिखित आश्वासन दिया है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं की निष्पक्ष विवेचना किए जाने की बात भी कही गई, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।
Raipur Congress Protest: यह प्रदर्शन भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद कांग्रेस के 12 नेताओं और कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं वाली FIR के विरोध में किया जा रहा था। कांग्रेस की मांग थी कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी काउंटर FIR दर्ज की जाए।
Raipur Congress Protest: पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक
Raipur Congress Protest: धरने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रातभर थाने के बाहर डटे रहे। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई तथा कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी की।
Raipur Congress Protest: शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई। बैठक में मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन DCP दीपमाला कश्यप, ADCP आदित्य पांडे और ACP पूर्णिमा लांबा मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा** शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
Raipur Congress Protest: बैज का आरोप- बदले की भावना से हुई कार्रवाई
Raipur Congress Protest: धरने से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है और कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पार्टी कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तर पर इसका जवाब देगी।
Raipur Congress Protest: भूपेश बघेल का सरकार और पुलिस पर निशाना
Raipur Congress Protest: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार स्थायी नहीं है।







