Bhopal Fraud News : झाड़-फूंक और तंत्र विद्या के नाम पर 40 लाख की ठगी….

भोपाल। Bhopal Fraud News : राजधानी में एक चौंकाने वाला तंत्र-मंत्र ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें झाड़-फूंक और तांत्रिक पूजा के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी की गई। मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने एक महिला को उसके माता-पिता और भाई की मौत का भय दिखाकर लाखों रुपये हड़प लिए।

 Bhopal Fraud News : पीड़िता की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड अंकित सिंह को अशोका गार्डन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को तांत्रिक बताता था और बीमारी से बचाने के लिए पूजा कराने का झांसा देता था।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख के जेवरात ऐंठ लिए। ठगी का पैसा आरोपी अंकित ने अपने मामा मोहित सिंह के खाते में ट्रांसफर किया था, जिसे गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस ठगी में शामिल दो अन्य आरोपी सनी अवस्थी और मोहित सिंह को भी हिरासत में लिया गया है। जबकि आसू सिंह और लक्की पांडे अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस इस मामले को तंत्र-मंत्र के नाम पर संगठित ठगी मान रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories