Sunday, September 13, 2026
Home Chhattisgarh Sanjay Dutt Birthday: Sanjay Dutt के बर्थडे के लिए हाईकोर्ट पहुंचा फैन,...

Sanjay Dutt Birthday: Sanjay Dutt के बर्थडे के लिए हाईकोर्ट पहुंचा फैन, SDM ने रोकी थी अनुमति, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Sanjay Dutt Birthday
Sanjay Dutt Birthday

Sanjay Dutt Birthday: बिलासपुर। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए अनुमति नहीं मिलने पर उनके प्रशंसक गुरुदेव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रुख किया। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सशर्त अनुमति देते हुए निजी परिसर में जन्मदिन समारोह आयोजित करने की इजाजत दे दी। साथ ही स्पष्ट किया कि कार्यक्रम से सार्वजनिक व्यवस्था, यातायात या ध्वनि प्रदूषण प्रभावित नहीं होना चाहिए।

Sanjay Dutt Birthday: याचिकाकर्ता गुरुदेव अवस्थी ने 29 जुलाई को संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए बिलासपुर के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) से अनुमति मांगी थी। हालांकि, एसडीएम ने 21 जुलाई 2026 को आवेदन खारिज कर दिया। आदेश में कहा गया कि पिछले वर्ष मध्यनगरी चौक पर आयोजित समारोह के कारण भारी ट्रैफिक जाम लगा था और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी। एसडीएम के फैसले के खिलाफ गुरुदेव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. प्रसाद की एकल पीठ में हुई।

Sanjay Dutt Birthday: सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस बार कार्यक्रम शहर के किसी सार्वजनिक स्थल पर नहीं, बल्कि बिलासपुर से करीब सात किलोमीटर दूर कोनी स्थित ‘द कंट्री क्लब’ के निजी और बंद हॉल में आयोजित किया जाएगा। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि ध्वनि प्रदूषण, पर्यावरण और अन्य सभी कानूनी नियमों का पालन किया जाएगा तथा आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

राज्य सरकार की ओर से डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट शोभित मिश्रा ने कहा कि चूंकि कार्यक्रम निजी परिसर में आयोजित किया जा रहा है और आयोजक सभी शर्तों का पालन करने का शपथपत्र देने को तैयार हैं, इसलिए प्रशासन को नियमानुसार अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं है।

Sanjay Dutt Birthday: दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने निजी परिसर में कार्यक्रम आयोजित करने की सशर्त अनुमति दे दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़क पर किसी भी प्रकार का आयोजन, यातायात में बाधा या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने जैसी स्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Sanjay Dutt Birthday: गौरतलब है कि पिछले वर्ष बिलासपुर के व्यस्त मध्यनगरी चौक पर संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के दौरान सड़क जाम की स्थिति बन गई थी। इस मामले की मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन से जवाब तलब किया था। इसी पृष्ठभूमि में इस बार एसडीएम ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here