MP Tiger Death 2026: देश में सबसे ज्यादा बाघों वाले राज्य मध्यप्रदेश में एमपी में बाघों की मौत का बढ़ता आंकड़ा वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बन गया है। पिछले 14 महीनों के रिकॉर्ड बताते हैं कि राज्य में कुल 81 बाघों की मौत हो चुकी है। इनमें वर्ष 2025 के 12 महीनों में 52 और वर्ष 2026 के शुरुआती चार महीनों में ही 29 बाघों की मौत दर्ज की गई है। एमपी में बाघों की मौत का यह लगातार बढ़ता ग्राफ जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।






