Commonwealth Games 2026 Medal Table: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में भारत के लिए छठा दिन मिलाजुला रहा। भारत ने दो और सिल्वर मेडल जीतकर अपने कुल पदकों की संख्या 12 तक पहुंचा दी, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया की रैंकिंग में सुधार नहीं हुआ। उल्टा भारत एक स्थान नीचे खिसक गया। ऐसे में खेल प्रेमियों के मन में सवाल है कि जब पदक बढ़े तो रैंकिंग क्यों घट गई? इसका जवाब पदक तालिका के नियमों में छिपा है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में भारत ने छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। पहला सिल्वर वेटलिफ्टिंग में मिला, जबकि दूसरा एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए दिलाया।इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। अब भारत के खाते में 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
12 मेडल के बाद भी क्यों गिरी भारत की रैंकिंग?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में रैंकिंग केवल कुल पदकों के आधार पर तय नहीं होती। सबसे पहले गोल्ड मेडल की संख्या देखी जाती है। यदि गोल्ड बराबर हों, तब सिल्वर और उसके बाद ब्रॉन्ज की संख्या को महत्व दिया जाता है।भारत के पास सिर्फ 2 गोल्ड मेडल हैं, जबकि कई देशों ने कम कुल पदक होने के बावजूद ज्यादा गोल्ड जीत लिए हैं। यही कारण है कि भारत की रैंकिंग आठवें स्थान से फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गई।
न्यूजीलैंड ने ऐसे मारी बाजी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में न्यूजीलैंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया। पांचवें दिन तक न्यूजीलैंड भारत से पीछे था, लेकिन छठे दिन उसने दो गोल्ड मेडल जीत लिए।इन अतिरिक्त गोल्ड मेडल की बदौलत न्यूजीलैंड सीधे आठवें स्थान पर पहुंच गया और भारत उससे पीछे हो गया। इससे साफ है कि गोल्ड मेडल का महत्व सबसे अधिक होता है।
DAY 6 OF THE COMMONWEALTH GAMES 🗓️
14 Medal events on Day 6
Swimming, Athletics, Weightlifting, Bowls and Boxing are the sports that will be in action
Eyes on 🥊 and🏃for 🏅
Keep an eye on Murali, Parul
Couple of Boxing QF as well for medal confirmation
📺 – Sony Liv pic.twitter.com/02Mx4xh1In
— SPORTS ARENA🇮🇳 (@SportsArena1234) July 28, 2026
नाइजीरिया ने भी भारत को पीछे छोड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में नाइजीरिया और भारत दोनों के पास 12-12 पदक हैं। इसके बावजूद नाइजीरिया पांचवें स्थान पर है, जबकि भारत नौवें नंबर पर।इसकी वजह यह है कि नाइजीरिया के खाते में 6 गोल्ड मेडल हैं, जबकि भारत के पास सिर्फ 2 गोल्ड हैं। यही अंतर पूरी रैंकिंग बदल देता है।
भारत के सामने अब बड़ी चुनौती
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पदक तालिका में आगे बढ़ने के लिए भारत को अब सिल्वर और ब्रॉन्ज से ज्यादा गोल्ड मेडल जीतने होंगे। आने वाले मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों के पास कई अहम अवसर हैं। यदि गोल्ड मेडल की संख्या बढ़ती है, तो भारत पदक तालिका में फिर से ऊपर पहुंच सकता है।खेल विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है, लेकिन अब लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण पदक जीतना होना चाहिए।
टॉप-10 पदक तालिका (छठे दिन के बाद)
| देश | गोल्ड | सिल्वर | ब्रॉन्ज | कुल |
|---|---|---|---|---|
| ऑस्ट्रेलिया | 35 | 18 | 27 | 80 |
| कनाडा | 13 | 10 | 12 | 35 |
| इंग्लैंड | 10 | 18 | 15 | 43 |
| स्कॉटलैंड | 7 | 4 | 4 | 15 |
| नाइजीरिया | 6 | 4 | 2 | 12 |
| मलेशिया | 5 | 2 | 3 | 10 |
| दक्षिण अफ्रीका | 4 | 7 | 5 | 16 |
| न्यूजीलैंड | 3 | 7 | 3 | 13 |
| भारत | 2 | 7 | 3 | 12 |
| जमैका | 2 | 0 | 0 | 2 |






