Chhattisgarh Rain Alert: रायपुर: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अत्यंत गंभीर (Extremely Severe) मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।

Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सरगुजा जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।
Chhattisgarh Rain Alert: 60–80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तेज आंधी और 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 60–80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है:
-राजनांदगांव
-गरियाबंद
– महासमुंद
-रायपुर
-बलौदाबाजार
-जांजगीर-चांपा
-रायगढ़
-बिलासपुर
– कोरबा
-जशपुर
– गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
– दुर्ग
-बेमेतरा
-कबीरधाम
-मुंगेली
– सरगुजा
-सूरजपुर
-बलरामपुर
Chhattisgarh Rain Alert: 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट
धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Chhattisgarh Rain Alert: 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बारिश
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, दुर्ग और कोरिया जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ मेघगर्जन और बारिश होने का अनुमान है।
Chhattisgarh Rain Alert: सावधानी बरतने की अपील
Chhattisgarh Rain Alert: मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों का पालन करें।







