MP Crime News: 24 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा, मालिक का चालक ही निकला मास्टरमाइंड, 24 लाख रुपये बरामद

MP Crime News: इंदौर। इंदौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 25 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। लसूड़िया थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की पूरी साजिश किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि पीड़ित का चालक (ड्राइवर) ही अपने साथी के साथ मिलकर रची थी।

चालक ने रची थी पूरी साजिश

MP Crime News: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चालक को मालिक की गतिविधियों और नकदी की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

READ MORE: Bhopal Food Safety Action: अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, अमानक बेकरी फैक्ट्री सील

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंचे आरोपियों तक

MP Crime News:वारदात की सूचना मिलते ही लसूड़िया थाना पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपियों का पीछा किया गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की लोकेशन पचमढ़ी में मिली, जहां पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

24 लाख रुपये नकद और कार जब्त

MP Crime News: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई औरा (Hyundai Aura) कार भी जब्त कर ली गई है। बरामद नकदी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

महंगे शौक पूरे करने के लिए की चोरी

MP Crime News: प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के उद्देश्य से चोरी की योजना बनाई थी। उन्हें उम्मीद थी कि इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद वे लंबे समय तक आरामदायक जीवन जी सकेंगे, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही उनके पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर दिया।

READ MORE: Cyber Cell Khandwa: Self Click 2.0 अभियान की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने ढूंढे 123 गुम मोबाइल, एसपी अगम जैन ने लौटाए मालिकों को

पुलिस रिमांड पर आरोपी, जांच जारी

MP Crime News: फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी और चोरी की योजना कब से बनाई जा रही थी। मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Hospital License Cancelled: चिकित्सा के नाम पर मौत का खेल: GPM में दो महिलाओं की जान लेने वाला ‘डी.डी. हॉस्पिटल’ सील, बिना डॉक्टर...

CG Hospital License Cancelled: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM)...

Related Articles

Popular Categories