MP News: किसानों से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, पूरे प्रदेश में होंगे विशेष कार्यक्रम; 2026 ‘कृषक कल्याण वर्ष’ पर मिशन मोड में काम के निर्देश

MP News: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी से लेकर गांवों तक किसानों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री मंत्रालय में ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खेती की लागत घटाने और आय बढ़ाने पर रहेगा फोकस

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य खेती की लागत कम करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों के हित में संचालित सभी योजनाओं और कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए।

READ MORE: Bhopal Food Safety Action: अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, अमानक बेकरी फैक्ट्री सील

उन्होंने यह भी कहा कि दुग्ध उत्पादन किसानों की अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने के लिए निजी संस्थाओं का सहयोग लिया जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी विकास से जुड़े केंद्रों का विस्तार किया जाए।

प्राकृतिक खेती और कम पानी वाली फसलों पर जोर

MP News:  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को कम पानी में होने वाली फसलों, फसल विविधीकरण और फसल चक्र अपनाने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

उन्होंने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े स्थानीय पर्व, त्योहार और कृषि गतिविधियों के अनुसार किसानों से संवाद स्थापित किया जाए, जिससे आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से किसानों तक पहुंच सके।

सहकारी समितियों का होगा डिजिटलाइजेशन

MP News: मुख्यमंत्री ने सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने के लिए उनकी सभी प्रक्रियाओं के डिजिटलाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सेवाएं तेजी से मिलेंगी और अनावश्यक प्रक्रियाओं से राहत मिलेगी।

जुलाई में लॉन्च होगा ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल

MP News: बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि जुलाई माह में ऑनलाइन किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पोर्टल और किसानों के लिए ई-पासबुक सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मैदानी कर्मचारियों और पशुपालकों को सम्मानित करने के लिए उज्जैन में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।

सभी जिलों में होंगे बलराम कृषि महोत्सव

MP News:  प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित किए जाएंगे, जबकि सभी संभागीय मुख्यालयों पर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीकों, आधुनिक खेती और मूल्य संवर्धन की जानकारी दी जाएगी।

READ MORE: Bhopal Traffic Inspection: सड़क सुरक्षा को लेकर भोपाल प्रशासन एक्शन मोड में, कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने किया संयुक्त निरीक्षण

अलग-अलग जिलों में होंगे विशेष कृषि आयोजन

MP News:  बैठक में विभिन्न जिलों में कृषि और उद्यानिकी से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी साझा की गई।

  • खरगोन में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन तथा कपास एवं मिर्च महोत्सव।
  • जबलपुर में अंतर्देशीय मत्स्य पालन, जलीय कृषि कार्यक्रम और कुक्कुट पालकों का सम्मेलन।
  • बुरहानपुर में केला महोत्सव।
  • उज्जैन में हाईटेक नर्सरी एवं संरक्षित खेती पर कार्यशाला।
  • सागर और रतलाम में एफपीओ (कृषक उत्पादक संगठन) का राज्य स्तरीय सम्मेलन।
  • नीमच में आधुनिक उद्यानिकी तकनीक पर कार्यशाला।
  • इंदौर में सब्जी महोत्सव और एक्वाकल्चर मार्केटिंग सिम्पोजियम।
  • भोपाल में पराली प्रबंधन पर कार्यशाला।
  • नरसिंहपुर में गन्ना महोत्सव के अंतर्गत राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

MP News:  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि किसानों को नई तकनीक, बेहतर बाजार, आधुनिक कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories