CG Politics : कवर्धा। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए डीएमएफ (जिला खनिज निधि) घोटाले को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बार विवाद की वजह बने हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, जिन्होंने सोशल मीडिया पर एक अखबार की रिपोर्ट साझा करते हुए इस घोटाले पर सवाल उठाए।
CG Politics : दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में गर्माहट आ गई है। उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को यह तक नहीं पता कि यह घोटाला कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के दौरान हुआ था। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब खुद अपनी ही पार्टी की सरकार की पोल खोल रहे हैं, जो कि एक सकारात्मक संकेत है।
CG Politics : इस बीच मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी दिग्विजय सिंह का वही पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने उसे हटा दिया। इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
CG Politics : विजय शर्मा ने अपने बयान में दावा किया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में घोटाले आम बात थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शिता और ईमानदारी है।













