Bhopal: नकाबपोश गैंग ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Parivesh
Bhopal नकाबपोश गैंग ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Bhopal: राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कमला नगर थाना क्षेत्र के नया बसेरा कोटरा सुल्तानाबाद इलाके में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और फिर उनमें आग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Bhopal: जानकारी के अनुसार, देर रात करीबन 12:30 बजे से 2:00 बजे के बीच बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों का एक गिरोह नया बसेरा कोटरा सुल्तानाबाद पहुंचा। इन बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को निशाना बनाया। पहले उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और फिर उनमें आग लगा दी। इस वारदात से इलाके के लोग सहम गए।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश बेखौफ होकर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जले हुए वाहनों का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *