Sunday, June 21, 2026
38.2 C
Raipur

NSUI NEET Protest in Bhopal: नीट परीक्षा विवाद को लेकर भोपाल में एनएसयूआई का सद्बुद्धि यज्ञ, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और एनटीए भंग करने की उठाई मांग

NSUI NEET Protest in Bhopal: भोपाल। देशभर में नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजधानी भोपाल में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन कर सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। संगठन ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।

NSUI NEET Protest in Bhopal: भोपाल में आयोजित इस सद्बुद्धि यज्ञ में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुतियां देकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने और भविष्य में पूरी तरह पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं आयोजित कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश के लाखों छात्र कड़ी मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं की खबरें सामने आने से उनका मनोबल टूट रहा है।

READ MORE: Bhopal Crime News: भोपाल में भेल कर्मचारी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, खुदकुशी का मैसेज भेजने की बात सामने आई

NSUI NEET Protest in Bhopal: एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोप सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

NSUI NEET Protest in Bhopal: प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत करके अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं तो छात्रों का विश्वास कमजोर होता है। उन्होंने मांग की कि सरकार छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए।

NSUI NEET Protest in Bhopal: एनएसयूआई ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन के माध्यम से संगठन ने सरकार को संदेश देने की कोशिश की कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

NSUI NEET Protest in Bhopal: नीट परीक्षा को लेकर देशभर में चल रही बहस और विरोध प्रदर्शनों के बीच भोपाल में आयोजित यह सद्बुद्धि यज्ञ राजनीतिक और छात्र संगठनों की बढ़ती सक्रियता का एक और उदाहरण माना जा रहा है।

READ MORE: Ujjain Development: सिंहस्थ-2028 से पहले शिप्रा को स्वच्छ बनाने की सबसे बड़ी कवायद, टनल के भीतर पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर

Share The News

Latest YouTube Videos

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Re-NEET exam: Raipur में Exam Center के बाहर हंगामा, क्या बोले कैंडिडेट्स

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories