Sunday, June 21, 2026
41 C
Raipur

PWD Officer Death: इंदौर-बैतूल हाईवे पर दर्दनाक हादसा बैतूल के PWD एसडीओ दरियाव सिंह परमार की मौत

PWD Officer Death: अनिल उपाध्याय \देवास। इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बैतूल में पदस्थ लोक निर्माण विभाग (PWD) के एसडीओ दरियाव सिंह परमार (44) की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र स्थित टाकलीखेड़ा गांव के पास हुआ, जहां उनकी बोलेरो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

PWD Officer Death: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से धार जिले के दादुर (अजमेर), तहसील सरदारपुर निवासी दरियाव सिंह परमार बैतूल से अपने परिवार को लेने धार जा रहे थे। वे स्वयं वाहन चला रहे थे और कार में अकेले सफर कर रहे थे।

अचानक टायर फटने से हुआ हादसा

PWD Officer Death: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाकलीखेड़ा के पास पहुंचते ही बोलेरो का अगला टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार कार सीमेंट-कंक्रीट से बने डिवाइडर से जा टकराई।

READ MORE: Indore Yoga Event: योग दिवस पर इंदौर ने रचा नया इतिहास, 10 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योग, भ्रामरी प्राणायाम से बनाया रिकॉर्ड

PWD Officer Death: हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और टोल नाके के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायल अधिकारी को वाहन से बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

PWD Officer Death: गंभीर रूप से घायल दरियाव सिंह परमार को तत्काल सिविल अस्पताल कन्नौद पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही कन्नौद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

PWD Officer Death: पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

PWD Officer Death: दरियाव सिंह परमार अपने पीछे पत्नी, 12 वर्षीय पुत्री और 7 वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। परिवार को लेने जाते समय हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

देवास जिले में भी दे चुके थे सेवाएं

PWD Officer Death: दरियाव सिंह परमार वर्ष 2021 में देवास जिले में पदस्थ रहे थे। इसके बाद उनका स्थानांतरण बैतूल कर दिया गया था, जहां वे वर्तमान में पीडब्ल्यूडी विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। उनकी कार्यशैली और सरल स्वभाव के कारण विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी।

शोक की लहर

PWD Officer Death: एसडीओ दरियाव सिंह परमार के आकस्मिक निधन की खबर से पीडब्ल्यूडी विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और उनके परिचितों में शोक की लहर है। हर कोई इस दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त कर रहा है।

READ MORE: Ujjain News: महाकाल की शरण में पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद

PWD Officer Death: यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन की तकनीकी जांच के महत्व को रेखांकित करता है, क्योंकि एक पल की दुर्घटना ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GPM Marwahi News: मरवाही में खाकी के भेष में आए किडनैपर्स, व्यवसायी गिरीश यादव को सोता छोड़ कार में ले भागे, देखें CCTV

GPM Marwahi News: मरवाही/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (शेख असलम की रिपोर्ट): छत्तीसगढ़...

Ujjain News: उज्जैन में महेश्वरी समाज की ऐतिहासिक एकता रैली, हजारों समाजजन हुए शामिल

Ujjain News: उज्जैन। महेश्वरी समाज ने सामाजिक एकता, संगठनात्मक...

Related Articles

Popular Categories