Sunday, June 21, 2026
39.5 C
Raipur

Re-NEET 2026 Exam आज, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के 127 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जानें एग्जाम के बड़े नियम

Re NEET 2026 Exam: री-नीट 2026 परीक्षा आज पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी आयोजित की जा रही है। पेपर लीक विवाद के बाद हो रही इस परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। राज्य में हजारों छात्र री-नीट 2026 परीक्षा में शामिल होंगे और सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

राजधानी रायपुर में री-नीट 2026 परीक्षा के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में कुल 127 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इस बार करीब 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें लगभग 28 हजार छात्र छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त 65 मिनट का समय दिया जाएगा।

सुबह 11 बजे से शुरू होगी जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया
री-नीट 2026 परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से रिपोर्टिंग शुरू हो जाएगी। इस दौरान बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, पहचान जांच और फ्रिस्किंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
Read more: NEET परीक्षा 2026: रायपुर रेल मंडल की बड़ी तैयारी, हेल्प डेस्क से लेकर भोजन-पानी तक… स्टेशन पर हर जरूरी सुविधा

परीक्षा में पहली बार मिलेगा अतिरिक्त 15 मिनट का समय
इस बार री-नीट 2026 परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। NTA ने परीक्षा की अवधि को 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया है।इस अतिरिक्त समय का उद्देश्य छात्रों को प्रश्न पत्र के निर्देश पढ़ने, जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने और बिना किसी दबाव के परीक्षा देने में मदद करना है।
Read mo

इन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि री-नीट 2026 परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।छात्रों को हल्के रंग के साधारण कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। धातु वाले बटन, भारी जूते, गहने या अन्य प्रतिबंधित सामान पहनने से बचने को कहा गया है।

एडमिट कार्ड सहित ये दस्तावेज साथ रखना जरूरी
री-नीट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा। PwD और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को संबंधित प्रमाण पत्र भी साथ रखना जरूरी होगा।धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनकर आने वाले छात्रों को सुरक्षा जांच में अधिक समय लग सकता है, इसलिए उन्हें पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

कलेक्टर ने संभाली तैयारियों की कमान
परीक्षा से पहले रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पीएम श्री आत्मानंद आर.डी. तिवारी स्कूल आमापारा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 और एनआईटी स्थित परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।प्रशासन ने CCTV कैमरों, सुरक्षा कर्मियों और तकनीकी निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

पेपर लीक के बाद सख्त हुआ कानून और सुरक्षा व्यवस्था
गौरतलब है कि मूल NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को इसे रद्द कर दिया गया था। इस मामले की जांच CBI कर रही है।अब री-नीट 2026 परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए देशभर में लाखों सुरक्षाकर्मी, हजारों पर्यवेक्षक और सिटी कोऑर्डिनेटर तैनात किए गए हैं। लोक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत पेपर लीक या नकल जैसे अपराधों पर 10 साल तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

मेडिकल प्रवेश का सबसे बड़ा द्वार
री-नीट 2026 परीक्षा के माध्यम से देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला भी इसी परीक्षा के आधार पर मिलता है। ऐसे में लाखों छात्रों के भविष्य के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

GPM Marwahi News: मरवाही में खाकी के भेष में आए किडनैपर्स, व्यवसायी गिरीश यादव को सोता छोड़ कार में ले भागे, देखें CCTV

GPM Marwahi News: मरवाही/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (शेख असलम की रिपोर्ट): छत्तीसगढ़...

Ujjain News: उज्जैन में महेश्वरी समाज की ऐतिहासिक एकता रैली, हजारों समाजजन हुए शामिल

Ujjain News: उज्जैन। महेश्वरी समाज ने सामाजिक एकता, संगठनात्मक...

Related Articles

Popular Categories