MP NEWS : SDM ऑफिस में तैनात बाबू रंगे हाथों पकड़ा गया, प्लॉट डायवर्सन के लिए मांगी थी रिश्वत

0
99

MP NEWS : गरोठ/ हरिश सांकला : लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गरोठ SDM कार्यालय में पदस्थ बाबू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू पंकज योगी ने प्लॉट डायवर्सन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

MP NEWS : गांव साठखेड़ा निवासी आवेदक दीपक राठौड़ ने लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत दी थी कि बाबू पंकज योगी उनसे डायवर्सन के एवज में रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद आज लोकायुक्त टीम गरोठ SDM कार्यालय पहुंची, जहां जैसे ही बाबू ने रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

MP NEWS : पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here