Indore News : इंदौर से गाजीपुर तक बुर्के में सफर, ड्राइवर से पूछताछ में सामने आई सोनम की फरारी की कहानी

0
117
Indore News
Indore News

Indore News :इंदौर : इंदौर सोनम रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब यह जानकारी सामने आई है कि घटना के बाद सौनम इंदौर के देवास नाका स्थित अपने फ्लैट से बुर्का पहनकर गाजीपुर गई थी। शिलॉन्ग पुलिस की जांच में यह अहम जानकारी सामने आई है कि सौनम एर्टिगा कार से गाजीपुर पहुंची थी, जिसकी ड्राइविंग पीयूष नामक चालक कर रहा था।

Indore News : पीयूष वही ड्राइवर है जो सोनम को देवास नाका के उसी फ्लैट से लेकर निकला था, जहां वह हत्या के बाद आकर छिपी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, सौनम ने सफर के दौरान बुर्का पहन रखा था ताकि उसकी पहचान न हो सके। पूरे रास्ते में वह चुपचाप बैठी रही और कुछ भी नहीं खाया। ड्राइवर पीयूष ने बताया कि सोनम ने कई बार गाड़ी रुकवाई और कार से उतरकर मोबाइल पर किसी से बातचीत की। ड्राइवर पीयूष और उसके साथ एक और ड्राइवर सौनम को गाजीपुर बायपास तक छोड़ने गए थे।

Indore News :वहीं शिलॉन्ग पुलिस ने इंदौर पहुंचकर ड्राइवर पीयूष से करीब एक घंटे तक गहन पूछताछ की है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सफर के दौरान सोनम ने किन-किन लोगों से बात की और गाजीपुर में वह किसके संपर्क में थी। शिलॉन्ग पुलिस को शक है कि सौनम को भगाने और छुपाने में कुछ स्थानीय लोगों ने भी मदद की हो सकती है।

Indore News :अब जांच उस दिशा में भी बढ़ रही है कि गाजीपुर पहुंचने के बाद सौनम का नेटवर्क किसके साथ था और उसने किसके पास पनाह ली थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। ड्राइवर की पूछताछ और सोनम की गतिविधियों से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स की मदद से जांच की दिशा और तेज की जा रही है। आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here