Korba Crime News: पुलिस कार्रवाई से नाराज युवक पानी टंकी पर चढ़ा, मारपीट और वसूली के आरोप; समझाने में जुटा प्रशासन

0
152
Korba Crime News
Korba Crime News

Korba Crime News: कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में गुरुवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक युवक गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की चेतावनी देते हुए पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताने लगा। युवक ने पुलिस पर मारपीट और जबरन पैसे लेने के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

Korba Crime News: जानकारी के मुताबिक, ग्राम नेवसा निवासी रफीक मोहम्मद और दीपेश निर्मलकर ने हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों का कहना है कि मंगलवार को उन्हें ग्राम सिरली के पास से पकड़कर थाने लाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। उनका आरोप है कि इस दौरान उनसे 23,500 रुपये भी जबरन ले लिए गए।

Korba Crime News: इन्हीं आरोपों से नाराज रफीक मोहम्मद गुरुवार सुबह गांव की पानी टंकी पर चढ़ गया। बारिश के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

Korba Crime News: दूसरी ओर, हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डनसेना ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि दोनों युवक क्षेत्र में जुआ फड़ संचालन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर धारा 151 के तहत वैधानिक कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की है और मारपीट या पैसे लेने जैसी कोई घटना नहीं हुई।

Korba Crime News: इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस लोगों के घरों में पहुंचकर उन्हें उठाकर थाने ले जा रही है। ग्रामीणों ने अनवर अली नामक युवक का भी जिक्र किया, जिसके बारे में उसकी पत्नी का कहना है कि वह पिछले चार दिनों से घर नहीं लौटा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी के खिलाफ जुए से संबंधित शिकायत थी, तब भी उसके साथ कथित तौर पर लाठी और बेल्ट से मारपीट करना उचित नहीं है।

Korba Crime News: घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार विमल खांडेकर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन, ग्रामीणों और परिजनों की मदद से रफीक मोहम्मद को समझाने का प्रयास कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक पानी टंकी पर मौजूद था और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें जारी थीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here