Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Mobile Forensics: रायगढ़ पुलिसिंग को मिली नई ताकत, हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन...

Mobile Forensics: रायगढ़ पुलिसिंग को मिली नई ताकत, हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन से अपराध जांच होगी और तेज

Mobile Forensics:गौरीशंकर गुप्ता \ रायगढ़। जिले की अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक और वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया गया। यह हाईटेक यूनिट अब घटनास्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच, साक्ष्य संकलन और डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण करने में सक्षम होगी, जिससे अपराधों की विवेचना और अधिक प्रभावी तथा तेज हो सकेगी।

Mobile Forensics:मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट को महापौर Jeevardhan Chauhan, सभापति Degreelal Sahu तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

‘लैब ऑन व्हील्स’ से मौके पर ही होगी जांच

Mobile Forensics:शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई यह अत्याधुनिक वैन “लैब ऑन व्हील्स” सुविधा से सुसज्जित है। अब किसी गंभीर अपराध, दुर्घटना या संवेदनशील मामले में फॉरेंसिक टीम सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र कर सकेगी। इससे जांच में लगने वाला समय कम होगा और साक्ष्यों की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहेगी।

READ MORE: CG News: बिलासपुर में स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन, यूनिफॉर्म दुकान सील, सेंट-जेवियर्स स्कूल को नोटिस

एफएसएल लैब के बाद मिली एक और बड़ी सुविधा

Mobile Forensics:कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में प्रदेश में पुलिस और न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों से सशक्त बनाया जा रहा है। हाल ही में रायगढ़ में क्षेत्रीय एफएसएल लैब की शुरुआत हुई थी, जिससे रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों को लाभ मिल रहा है। अब मोबाइल फॉरेंसिक वैन जुड़ने से जांच प्रक्रिया और अधिक तेज, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनेगी।

साइबर थाना, ERV और अब मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट

Mobile Forensics:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में जिले को साइबर थाना, क्षेत्रीय एफएसएल लैब और डायल-112 के लिए 16 आधुनिक ईआरवी वाहन मिले हैं। मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट के जुड़ने से पुलिस घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर सकेगी, जिससे अपराधियों के खिलाफ मजबूत अभियोजन तैयार करने में मदद मिलेगी।

READ MORE: CG: शर्मनाक! सिर्फ ₹1500 के लिए सास को कंधे पर लादकर 9 किमी पैदल भटकती बहू, सिस्टम पर उठे सवाल

वैन में मौजूद हैं आधुनिक तकनीकी उपकरण

Mobile Forensics:उप संचालक एफएसएल एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी Dr. P. S. Bhagat ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों के तहत गंभीर अपराधों में फॉरेंसिक टीम की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट तैयार की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here