Surguja News : बहू पर बुरी नीयत बनी मौत की वजह: ससुर ने कुल्हाड़ी से की हत्या, शव बाड़ी में दबाया

0
179

Surguja News : सरगुजा : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चलगली में एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को 23 वर्षीय सरस्वती कोरवा की हत्या उसके ससुर परमेश्वर कोरवा ने कुल्हाड़ी से कर दी और फिर शव को घर से करीब 50 मीटर दूर बाड़ी में दफना दिया।

Surguja News : घटना उस समय सामने आई जब सरस्वती का पति ईश्वर कोरवा मछली पकड़कर शाम को घर लौटा और कमरे में खून देखकर हैरान रह गया। जब उसने अपने पिता से पत्नी के बारे में पूछा तो परमेश्वर ने न केवल हत्या करना स्वीकार किया, बल्कि यह भी कहा कि बहू ने समय पर खाना नहीं दिया, इसलिए उसे मार डाला।

Surguja News : छेड़छाड़ का विरोध बनी मौत की वजह?

Surguja News : हालांकि, गांव वालों और मृतका के पति का दावा है कि हत्या की वजह कुछ और थी। उन्होंने बताया कि परमेश्वर की नीयत अपनी बहू पर ठीक नहीं थी और वह उससे अक्सर छेड़छाड़ करता था। सरस्वती इस हरकत का विरोध करती थी, जिससे नाराज होकर ससुर ने उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सरस्वती तीन महीने की गर्भवती थी।

Surguja News : पुलिस को ग्रामीणों से मिली सूचना

Surguja News : घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने लुण्ड्रा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी आरएन पटेल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया गया। शव को बाड़ी में दफन किया गया था, इसलिए पुलिस ने तहसीलदार को तहरीर देकर शव निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

Surguja News : अधिकारियों की मौजूदगी में शव बरामद

Surguja News : मंगलवार को लुण्ड्रा तहसीलदार निखिल विश्वकर्मा और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र खोदकर सरस्वती का शव बाहर निकाला गया। शव के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार के गहरे निशान थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Surguja News : एसडीओपी अमोलक सिंह ने बताया कि हत्या घर के भीतर की गई और बाद में शव को छुपाने के इरादे से बाड़ी में दफनाया गया। लुण्ड्रा पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here