Air India Flight : 24 घंटे में एयर इंडिया की 4 उड़ानों में तकनीकी खराबी, यात्रियों में हड़कंप…

Parivesh

नई दिल्ली। Air India Flight : एयर इंडिया की उड़ानों को लेकर एक बार फिर तकनीकी सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। बीते 24 घंटों में देश और विदेश के अलग-अलग रूटों पर एयर इंडिया की चार उड़ानों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं। अहमदाबाद, गाजियाबाद, कोलकाता और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में गड़बड़ियों के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Air India Flight : अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट रद्द
सबसे बड़ी घटना अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सामने आई, जहां लंदन जाने वाली एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में गंभीर तकनीकी समस्या आने के कारण उड़ान को रद्द करना पड़ा। सुरक्षा कारणों से यात्रियों को विमान से उतारा गया और वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिशें की गईं।

हिंडन एयरबेस और कोलकाता में भी अलर्ट
गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भर रही फ्लाइट में उड़ान से पहले ही तकनीकी दिक्कत पाई गई। वहीं कोलकाता एयरपोर्ट पर एक अन्य फ्लाइट में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की आशंका जताई गई, जिससे टेकऑफ में देरी हुई।

Air India Flight

हॉन्गकॉन्ग जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
हॉन्गकॉन्ग की एक फ्लाइट को भी उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खामी के कारण नजदीकी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना के बाद विमान में मौजूद यात्रियों में भय और अफरा-तफरी फैल गई।

एयर इंडिया की चुप्पी पर सवाल
लगातार चार उड़ानों में तकनीकी समस्या सामने आने के बावजूद एयर इंडिया प्रबंधन की ओर से अब तक कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की है और DGCA से इस मामले में सख्त जांच की मांग की है।

सुरक्षा पर गंभीर चिंता
हाल की घटनाओं ने विमानन क्षेत्र में तकनीकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि एयरलाइंस को अपने विमानों के मेंटेनेंस और प्री-फ्लाइट चेक्स में और ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी, ताकि यात्रियों की जान को कोई खतरा न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *