Tikamgarh MP News : किशोरी की संदिग्ध मौत पर परिजनों का बवाल, शव रखकर किया चौराहे पर प्रदर्शन…

Parivesh

टीकमगढ़। Tikamgarh MP News : जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुना गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में संदिग्ध हालात में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराने की मांग की, लेकिन जब पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं की, तो परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश में शव को गांव के मुख्य चौराहे पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Tikamgarh MP News : प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए, तब जाकर उन्होंने शव को सड़क से हटाया।

Tikamgarh MP News

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पहले भी कई बार अपराध हुए हैं, लेकिन पुलिस की सुस्ती से पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता।

इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन कितनी गंभीरता से काम कर रहा है। वहीं, पीड़ित परिवार को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और न्याय का इंतजार है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *