RAIPUR CRIME :रायपुर में पान ठेले की आड़ में गांजा बेचने वाला गिरफ्तार, 2 किलो गांजा, 3 चाकू और अस्तुरा बरामद

Sanjay Sahu

RAIPUR CRIME :रायपुर : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को खमतराई थाना क्षेत्र के गंगानगर इलाके में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पान ठेले की आड़ में गांजा बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पांडो साहू के पास से 2 किलो गांजा (कीमत करीब 22,000 रुपये), 3 चाकू और एक अस्तुरा बरामद हुआ है।

RAIPUR CRIME :पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांडो साहू अपने पान ठेले से गांजे की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर तत्काल रेड कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मौके से अवैध गांजा और हथियार बरामद हुए, जिसके बाद पान ठेले को सील कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी पांडो साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी सुलभ के पीछे, गंगानगर, भानपुरी (थाना खमतराई) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

RAIPUR CRIME :पुलिस के अनुसार, इससे पहले क्षेत्र के सभी पान ठेला संचालकों और कुम्हारों की बैठक लेकर उन्हें गांजा बिक्री और नशे के अड्डों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई थी। बैठक के दौरान 8 कुम्हारों ने खुद आगे आकर गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली लगभग 1700 चिलम को नष्ट किया था।
पुलिस ने साफ किया है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी और नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *