Breking-janjgir-family-4-murder: जांजगीर में खौफनाक हत्याकांड! सोते समय एक ही परिवार के 4 लोगों का कत्ल, खाट पर मिलीं खून से सनी लाशें

Breking-janjgir-family-4-murder: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा की है, जहां निर्माणाधीन मकान के भीतर खाट पर चारों की खून से लथपथ लाशें मिलीं।

Breking-janjgir-family-4-murder: मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार के सदस्य नए मकान के निर्माण स्थल पर ही रात में सोए हुए थे। गुरुवार सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री मौके पर पहुंचा, तब उसने चारों को खाट पर मृत अवस्था में देखा। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

Breking-janjgir-family-4-murder: घटना की सूचना मिलते ही सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Breking-janjgir-family-4-murder: एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक पड़ोसी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories