Bhim Army Leader Arrested : होटल बॉर्डर रिजॉर्ट पर पुलिस का शिकंजा: 10 जुआरी और एक महिला गिरफ्तार, भीम आर्मी नेता प्रवीण घोरपडे भी हिरासत में

Bhim Army Leader Arrested : डबरा/ग्वालियर। डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकनपुर हाईवे पर स्थित एक होटल में पुलिस ने दबिश देकर अवैध गतिविधियों के एक बड़े केंद्र का पर्दाफाश किया है। ग्वालियर से आए पुलिस बल ने नेशनल हाईवे 44 पर स्थित ‘बॉर्डर रिजॉर्ट’ पर अचानक छापेमारी की, जहाँ जुआ और अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था। इस कार्रवाई में भीम आर्मी के स्थानीय नेता प्रवीण घोरपडे का नाम प्रमुखता से सामने आया है, जो इस होटल का संचालन कर रहा था। पुलिस ने मौके से घोरपडे सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर अचानक दबिश पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि टेकनपुर हाईवे स्थित इस रिजॉर्ट में भीम आर्मी नेता के संरक्षण में अवैध गतिविधियां फल-फूल रही हैं। मुखबिर की सटीक जानकारी के आधार पर ग्वालियर से आए पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर अचानक होटल पर धावा बोला। रेड के दौरान होटल के भीतर 10 लोग जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से ₹15,000 की नगद राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

देह व्यापार का भी खुलासा छापेमारी के दौरान पुलिस को अनैतिक गतिविधियों के प्रमाण भी मिले। मौके से जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि रिजॉर्ट में जुए के साथ-साथ देह व्यापार भी कराया जा रहा था। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, क्योंकि होटल संचालक का संबंध एक राजनीतिक संगठन से है।

जांच के दायरे में अन्य रसूखदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर, विदिता डगर ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार के तार और किन-किन क्षेत्रों से जुड़े हैं। पुलिस उन अन्य प्रभावशाली लोगों की भूमिका की भी तलाश कर रही है जो पर्दे के पीछे से इस गौरखधंधे को समर्थन दे रहे थे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories