Raipur Motorcycle Chori: रायपुर: रायपुर पुलिस ने लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक नाबालिग और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक बाइक के इंजन, चेसिस व अन्य पार्ट्स बरामद किए हैं।
Raipur Motorcycle Chori: पुलिस के अनुसार, नाबालिग आरोपी रायपुर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करता था। चोरी के बाद वह वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उनकी पहचान छिपा देता था और उन्हें अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखता था।
जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को काटकर उनके इंजन, चेसिस और अन्य पार्ट्स अलग-अलग बेचने की तैयारी की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने आसिफ बेग (20) को गिरफ्तार किया है। वह चोरी की बाइकों के पार्ट्स निकालकर बेचने का काम करता था।
पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर 4 चोरी की बाइक बरामद कीं। वहीं, आसिफ बेग के पास से एक चोरी की एचएफ डिलक्स बाइक के इंजन, चेसिस और अन्य पार्ट्स भी जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 5 जप्तियां बरामद की हैं। थाना पंडरी में इस मामले में अपराध दर्ज कर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Raipur Motorcycle Chori: पुलिस की अपील: अपने वाहन सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, सुरक्षा लॉक का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वाहन चोरी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।







