Raipur Crime News: कंपनी से 2.42 लाख रुपये का कॉपर और ब्रास चोरी, दो चोर और एक कबाड़ी गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर: रायपुर पुलिस ने खमतराई क्षेत्र की एक कंपनी से कॉपर और ब्रास का सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

Raipur Crime News: पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को कामाख्या इंटरप्राइजेज, मेटल पार्क रावांभाठा के कर्मचारी राकेश सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 जून की रात अज्ञात चोर कंपनी की दीवार फांदकर अंदर घुसे और करीब 2.42 लाख रुपये कीमत का कॉपर रोप, कॉपर प्लेट और ब्रास राउंड चोरी कर ले गए।

Raipur Crime News: मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो युवक चोरी का सामान ले जाते दिखाई दिए। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पन्नालाल पवार और आकाश पारधी उर्फ बुटानु को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Raipur Crime News: पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी का सामान मोटरसाइकिल से ले जाकर राकेश कुमार पासवान नाम के कबाड़ी को बेच दिया था।

Raipur Crime News: इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर चोरी का सामान बरामद किया। साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पन्नालाल पवार, आकाश पारधी उर्फ बुटानु और राकेश कुमार पासवान हैं। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories