CG Crime: पॉक्सो मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, “ऑपरेशन तलाश” में तमनार पुलिस की कार्रवाई

CG Crime: गौरी शंकर गुप्ता \रायगढ़: फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत तमनार पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेशी से बच रहा था।

CG Crime: गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश सोनी उर्फ देवा निवासी आमाघाट तमनार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बालिका को बरामद कर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।

READ MORE: Principal suspended : शिक्षा विभाग में बवाल : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर घिरा प्रशासन, फैसले के बाद बढ़ा विरोध प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल, अधिकारी बोले- “नो कमेंट”

CG Crime: मामले में जेल जाने के बाद आरोपी जमानत पर रिहा हो गया था। आरोप है कि बाहर आने के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

CG Crime: इधर पॉक्सो प्रकरण में न्यायालय में पेशी पर अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तमनार पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

CG Crime: थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

READ MORE: CG NEWS: RTI जानकारी दबाने पर सख्त हुआ प्रशासन, पंचायत अधिकारियों को जारी हुआ तलब नोटिस

CG Crime: पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन तलाश” के तहत फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories