Raigarh molestation case: वॉशरूम के बाहर जो हुआ, उसने मचा दी हड़कंप… आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

0
103

Raigarh molestation case: Gouri Shankar Gupta: रायगढ़ में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। छेड़छाड़ के एक मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ शहर के मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं।

वॉशरूम से बाहर निकलते समय पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद दोनों बहनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया।

Raigarh molestation case: पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी विनोद कुमार शर्मा (उम्र 40 वर्ष), निवासी लाल टंकी रोड, हनुमान मंदिर के पास रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

Raigarh molestation case: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई स्थान नहीं है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : सीएम साय ने निभाया ग्रामीण का न्योता : कबीरधाम में पहुंचकर कराया गृह प्रवेश, PM आवास पर भावुक संवाद

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here