MP Bus Driver Strike : बीसीएलएल बस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 12 रूटों पर यात्री परेशान…

भोपाल। MP Bus Driver Strike : राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उस वक्त लड़खड़ा गई जब भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) के बस चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल का असर शहर के 12 प्रमुख रूटों पर पड़ा है, जहां लो-फ्लोर बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।

MP Bus Driver Strike : हड़ताल की शुरुआत बागसेवनिया डिपो में हुई, जहां बड़ी संख्या में चालक-परिचालकों ने एकत्र होकर BCLL और बस ऑपरेटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की मुख्य मांग वेतन भुगतान, ग्रैच्युटी फंड (GF) और प्रोविडेंट फंड (PF) को लेकर है।

MP Bus Driver Strike

चालकों का कहना है कि लंबे समय से बकाया वेतन और लाभ नहीं दिए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे।

इस हड़ताल से हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेषकर दफ्तर जाने वाले, छात्र और कामकाजी लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कुछ रूटों पर ऑटो और निजी वाहन चालकों द्वारा मनमाने किराए वसूले जा रहे हैं।

प्रशासन और BCLL प्रबंधन अभी तक हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत नहीं कर पाया है, जिससे संकट और गहराने की आशंका है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories