बड़ा हादसा टला : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, खंडित हुई मां की प्रतिमा….

Parivesh
नरसिंहगढ़

नरसिंहगढ़ : नरसिंहगढ़। कुरावर थाना क्षेत्र के मोयलीकला गांव में बुधवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीण तालाब पर पहुँचे थे। इसी दौरान हाड्र (लकड़ी की नाव/मचान) असंतुलित होकर अचानक पलट गया। इस हादसे में दुर्गा जी की प्रतिमा तालाब में गिर गई और खंडित हो गई।

READ MORE : Baba Bageshwar : 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर में गूंजेगी हनुमंत कथा, इस दिन होगा बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, जानिए पूरी डिटेल

लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के वक्त नाव पर कई लोग सवार थे। नाव पलटते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

ग्रामीणों में आक्रोश और दुख
प्रतिमा खंडित होने से श्रद्धालुओं में गहरा दुख है। ग्रामीणों ने प्रशासन से विसर्जन स्थल पर सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

READ MORE : Bhopal Road Accident : तेज रफ्तार कार ने ली पति-पत्नी और बेटे की जान, 50 मीटर तक घसीटता रहा परिवार, फिर तोड़ दिया दम….

भीड़ जमा, पुलिस को दी गई सूचना
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। अफसरों को सूचना दी गई है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *