MP TOP 5 BREAKING : दशहरा पर्व पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 5 से रात 11 बजे तक रूट बदले, समेत 5 बड़ी खबर

0
110
MP TOP 5 BREAKING
MP TOP 5 BREAKING

भोपाल में दशहरा पर्व पर ट्रैफिक डायवर्जन, शाम 5 से रात 11 बजे तक रूट बदले जाएंगे
भोपाल में दशहरा पर्व के मौके पर 20 से ज्यादा स्थानों पर रावण दहन होगा। सुरक्षा और यातायात के मद्देनजर प्रशासन ने शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं। प्रमुख मैदानों पर पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है। इस दौरान श्रीराम विजय रथ यात्रा भी निकलेगी।

READ MORE : Chhattisgarh Liquor Scam : ED ने किया आबकारी अधिकारियों को तलब, फिर गरमाई जांच…

मध्य प्रदेश NCRB रिपोर्ट 2023: भ्रूण और शिशु हत्या में प्रदेश अव्वल
NCRB 2023 की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक भ्रूण और शिशु हत्या के मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 वर्ष से कम उम्र के 28 बच्चों की हत्या भी हुई। प्रदेश में बच्चों को छोड़ने के मामले भी देश में शीर्ष स्थान पर हैं।

विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री होंगे उपस्थित
आज विजयदशमी के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भोपाल में पूजा करेंगे। दोपहर 2:30 बजे सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें विधायक और सांसद भी उपस्थित रहेंगे।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती: मुख्यमंत्री ने किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सादर नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी के आदर्श हर पीढ़ी को देश और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

READ MORE : Gandhi Jayanti 2025 : पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर…राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि….

भोपाल: दशहरे पर बंगाली समाज ने किया सिंदूर खेला, मां दुर्गा को अर्पित किया आशीर्वाद
राजधानी भोपाल के कालीबाड़ी में बंगाली समाज की महिलाओं ने आज सिंदूर खेला का आयोजन किया। यह रस्म मां दुर्गा की विदाई से पहले संपन्न की गई। सुहागन महिलाएं मां दुर्गा को समर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here