Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News : अवैध रेत कारोबार पर अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप,...

Singrauli News : अवैध रेत कारोबार पर अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप, ग्रामीणों ने मांगी सख्त कार्रवाई

0
121

सिंगरौली। प्रदेश सरकार भले ही अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं। सूत्रों का दावा है कि इस कारोबार को कुछ जिम्मेदारों का संरक्षण प्राप्त है।

अवैध कारोबार से ग्रामीण बेहाल

ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ महीनों से जियावन क्षेत्र की नदियों और नालों से बेतहाशा रेत निकाली जा रही है। रोजाना सैकड़ों टन रेत ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहनों से बाहर भेजी जा रही है। इसका असर न सिर्फ पर्यावरण पर पड़ रहा है, बल्कि गांवों की सड़कें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

Read news : Adani Foundation : अदाणी फाउंडेशन की पहल – ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा

पुलिस की खानापूर्ति कार्रवाई

हालांकि पुलिस अधीक्षक स्तर से कार्रवाई के निर्देश समय-समय पर दिए जाते हैं, लेकिन थाना स्तर पर केवल खानापूर्ति की जाती है। कभी-कभार कुछ ट्रैक्टर जब्त कर छोड़ दिए जाते हैं, लेकिन बड़े माफियाओं तक कार्रवाई नहीं पहुंच पाती। यही वजह है कि अवैध कारोबारियों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।

सरकार के आदेश ठेंगे पर

मध्य प्रदेश सरकार ने अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कई स्तरों पर समितियाँ बनाई हैं, लेकिन जियावन क्षेत्र में इन आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना प्रभारी और पुलिस ईमानदारी से काम करें, तो 24 घंटे में अवैध कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है, लेकिन मिलीभगत के कारण माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है।

Read news : MP News : आदिवासी इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला, सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग खामोश

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध कारोबार से उनकी जिंदगी दूभर हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसे थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, जो माफियाओं को संरक्षण देने में शामिल हैं।

Share The News
Previous articleAdani Foundation : अदाणी फाउंडेशन की पहल – ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जीवनरेखा
Next articleSingrauli News : बलियरी की गलियों में दौड़ रहे भारी वाहन, जाम और हादसों से दहशत में ग्रामीण
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here