HomeCrimeCG Crime: महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और...

CG Crime: महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

Related stories

गौरी शंकर गुप्ता \CG Crime: रायगढ़ : रायगढ़ में महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: महिला थाना में 8 मई 2026 को 27 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान वर्ष 2017 में मोबाइल के जरिए आरोपी अकबर अली से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का वादा कर युवती को रायगढ़ बुलाया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने अपने दोस्त के घर ले जाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

CG Crime:शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी बाद में युवती को दिल्ली ले गया, जहां करीब दो साल तक उसे अपने साथ रखा और शादी का भरोसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। फरवरी 2026 में आरोपी युवती को छोड़कर रायगढ़ लौट आया और बाद में शादी से साफ इंकार कर दिया।

READ MORE: Raipur IPL Match : “ये सिर्फ मैच नहीं, करोड़ों फैंस की फीलिंग है…” 10 साल बाद रायपुर में IPL का महासंग्राम आज, विराट-रोहित को देखने उमड़ा जनसैलाब

CG Crime:पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान मामले में एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(v) भी जोड़ी गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

छेड़खानी और मारपीट के मामले में भी आरोपी गिरफ्तार

CG Crime:एक अन्य मामले में महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता महिला को अक्सर अकेला पाकर अश्लील इशारे और अभद्र हरकतें करता था। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करता था।

CG Crime:पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 मई की रात वह अपने पति के साथ बाड़ी में थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने ईंट मारकर महिला को घायल कर दिया।

CG Crime:शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अरविंद कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ MORE: Raigarh Police News : चोरी की वारदातों पर लगाम की तैयारी: रायगढ़ पुलिस ने कबाड़ बीनने वालों का किया फिंगरप्रिंट सत्यापन

महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी

CG Crime: दोनों मामलों में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG Crime: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे बिना डर और संकोच के पुलिस से संपर्क करें, हर शिकायत पर संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here