HomeChhattisgarhRaigarhRaigarh Police News : चोरी की वारदातों पर लगाम की तैयारी: रायगढ़...

Raigarh Police News : चोरी की वारदातों पर लगाम की तैयारी: रायगढ़ पुलिस ने कबाड़ बीनने वालों का किया फिंगरप्रिंट सत्यापन

Date:

Related stories

Raigarh Police News : रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध कबाड़ बीनने वालों और फेरीवालों की पहचान कर कुल 29 व्यक्तियों को थाने लाकर उनकी विस्तृत जांच की गई।

चोरी के स्रोतों पर पुलिस का प्रहार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में घूमने वाले कुछ बाहरी संदिग्ध व्यक्ति चोरी और अवैध कबाड़ की गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संदिग्धों को चिन्हित कर थाने लाया, जहाँ उनकी गतिविधियों और पहचान का सत्यापन किया गया।

फिंगरप्रिंट और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच पकड़े गए सभी 29 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए हैं, ताकि उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और किसी अनसुलझे मामले में संलिप्तता का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति चोरी या अवैध कबाड़ के कारोबार में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और चेतावनी थाना चक्रधरनगर में सभी व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक वैधानिक कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने सभी को कड़ी चेतावनी देते हुए संदिग्ध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी नए या संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here