छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Rahul Goshwami

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह गर्म बना हुआ है। राज्य के अधिकांश जिलों में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव तो नहीं हुआ, लेकिन गर्मी का असर लगातार महसूस किया जा रहा है।

राजनांदगांव में पारा 44 डिग्री पार

मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा माना एयरपोर्ट में 43.5°C, बिलासपुर में 42.6°C, पेंड्रा रोड में 41.2°C और अंबिकापुर में 41.1°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3°C जगदलपुर में दर्ज हुआ है।

लू और उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

तेज धूप के साथ लू और उमस ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।
Read more : मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम! कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में बादल छाने के साथ गरज-चमक और बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सक्रिय हुआ मौसम सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है। इससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *