HomeMadhya PradeshGwaliorग्वालियर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही! पानी की टंकी से निकला...

ग्वालियर में नगर निगम की बड़ी लापरवाही! पानी की टंकी से निकला मरा सांप… 10 हजार परिवार पी रहे थे ये बदबूदार पानी

Date:

Related stories

Gwalior water tank dead snake municipal negligence : मध्यप्रदेश के ग्वालियर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वार्ड नंबर 10 के घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद क्षेत्र की पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पिछले दो-तीन दिनों से पानी में बदबू आने की शिकायत के बाद स्थानीय युवकों ने टंकी की जांच की, जहां मृत सांप मिला।

युवक ने लकड़ी से निकाला मृत सांप

क्षेत्र के एक युवक ने लकड़ी की मदद से टंकी के अंदर से मरा हुआ सांप बाहर निकाला। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। रहवासियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई सफाई या जांच टीम मौके पर नहीं पहुंची।

Read more : Kantaphod Theft Case : देवास: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ से 48 घंटे में सुलझी शादी की चोरी, महिला आरोपी से 10 लाख के जेवर बरामद

10 हजार परिवारों में हो रही पानी सप्लाई

स्थानीय पार्षद शकी मंसूरी के अनुसार, इसी टंकी से लगभग 7 से 10 हजार परिवारों में पानी की सप्लाई की जाती है। यह पूरा इलाका मुस्लिम बहुल क्षेत्र माना जाता है। मृत सांप मिलने के बाद लोगों में स्वास्थ्य को लेकर डर का माहौल है और कई परिवार अब कैन का पानी खरीदने को मजबूर हैं।

टंकी के आसपास गंदगी का अंबार

रहवासियों का कहना है कि पानी की टंकी की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। टंकी नाले के पास स्थित है और आसपास भारी गंदगी फैली हुई है। लोगों का आरोप है कि इसी वजह से सांप टंकी में पहुंचा होगा।

निगम आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

मामले पर नगर निगम आयुक्त ने कहा कि उन्हें अभी जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा जा रहा है और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

इससे पहले मार्च 2026 में प्रधानमंत्री आवास योजना की टंकी में मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला भी सामने आया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने नगर निगम की सफाई और जल प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here