Wednesday, May 6, 2026
34.1 C
Raipur

IPL 2026 Final: अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला! BCCI ने जारी किया प्लेऑफ शेड्यूल

IPL 2026 Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों का शेड्यूल आखिरकार जारी कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि इस सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले खबरें थीं कि फाइनल मुकाबला बेंगलुरु में कराया जा सकता है, लेकिन बाद में BCCI ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया। इसके पीछे कर्नाटक क्रिकेट से जुड़ा टिकट विवाद बड़ी वजह माना जा रहा है।

अहमदाबाद को लगातार दूसरी बार मेजबानी

नरेंद्र मोदी स्टेडियम लगातार दूसरे साल IPL फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले IPL 2025 का फाइनल भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

पिछले पांच सीजन में यह चौथी बार होगा जब अहमदाबाद को IPL फाइनल की मेजबानी मिली है। केवल 2024 में फाइनल मुकाबला चेन्नई में आयोजित हुआ था।

इन शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले

BCCI द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक प्लेऑफ के मुकाबले दो अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे।

  • क्वालिफायर-1: धर्मशाला
  • एलिमिनेटर: न्यू चंडीगढ़
  • क्वालिफायर-2: New Chandigarh
  • फाइनल: अहमदाबाद

धर्मशाला में पहली बार इतने बड़े प्लेऑफ मुकाबले का आयोजन होगा, जबकि न्यू चंडीगढ़ को भी अहम मुकाबलों की जिम्मेदारी दी गई है।

टिकट विवाद बना वेन्यू बदलने की वजह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की कुछ मांगें BCCI की गाइडलाइंस के खिलाफ थीं। विवाद तब बढ़ा जब कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने सुझाव दिया कि सभी सांसदों और विधायकों को VIP श्रेणी में IPL टिकट मुफ्त दिए जाएं।

इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने RCB मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को 3-3 टिकट देने की घोषणा की थी। BCCI और IPL फ्रेंचाइजी इस प्रस्ताव से सहमत नहीं थे, जिसके बाद फाइनल को बेंगलुरु से हटाने का फैसला लिया गया।

पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स टॉप पर

IPL 2026 में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 70 लीग मैच शामिल हैं। अब तक 48 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है।

फिलहाल पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे निचले स्थान पर मौजूद है। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि प्लेऑफ में कौन सी टीमें जगह बनाती हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

alirajpur-samuhik-vivah-sammelan: सात फेरे, नशामुक्ति का संकल्प और खुशियों की बरसात… आलीराजपुर में अनोखा आयोजन

alirajpur-samuhik-vivah-sammelan: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आलीराजपुर जिले...

Related Articles

Popular Categories