गौरी शंकर गुप्ता /अंबिकापुर: अंबिकापुर में एक पत्रकार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG NEWS: जानकारी के अनुसार, पत्रकार अपने कार्य के दौरान मौके पर मौजूद था। इसी बीच आरोपी मजहर खान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर पत्रकार को बुरी तरह घायल कर दिया।
CG NEWS: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला काफी गंभीर था और इससे जान को खतरा भी हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
CG NEWS: सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
READ MORE: CG NEWS: “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 251 गुमशुदा लोगों को परिवारों से मिलाया
CG NEWS: घटना के बाद पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है। संगठनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई जा रही है।
CG NEWS: स्थानीय लोगों के बीच आरोपी को कथित संरक्षण मिलने की चर्चा भी है, जिसे लेकर प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।यह घटना एक बार फिर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है।
READ MORE: Raipur IPL Match Ticket : रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री शुरू, 10 और 13 मई को होंगे मुकाबले









