Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur CG NEWS : ASI पर दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी...

CG NEWS : ASI पर दबंगई का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत, एफआईआर दर्ज

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक एएसआई पर दबंगई और मारपीट के आरोप लगे हैं। पीड़िता बबली शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम पंधी का है।

CG NEWS : पीड़िता के अनुसार वह घर पर मौजूद थीं, तभी तारबाहर थाने में पदस्थ एएसआई संजय शर्मा, राजीव शर्मा और आंचल शर्मा कथित रूप से उनके कोठार के चारों ओर लगे घेरा तार को काट रहे थे। जब उन्होंने तार काटने का विरोध किया और कोठार को अपना बताया, तो आरोपियों ने जबरन घेरा तोड़ना जारी रखा। आरोप है कि जैसे ही उनके ससुर रमेश शर्मा ने भी विरोध किया, उन्हें गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।

CG NEWS : पीड़िता ने आरोप लगाया कि एएसआई संजय शर्मा ने वर्दी का रौब दिखाते हुए लोहे की वस्तु और डंडे से रमेश शर्मा के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे बबली शर्मा और उनके पति हितेश शर्मा के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायत के अनुसार बबली शर्मा के माथे पर लोहे की वस्तु से वार किया गया, जबकि राजीव शर्मा ने हितेश शर्मा को लोहे की वस्तु से और आंचल शर्मा ने हाथ-मुक्के व डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

CG NEWS : एफआईआर दर्ज, मामले की जांच जारी

CG NEWS : घटना के बाद भयभीत परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here