CG ACCIDENT : रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, राजिम में अज्ञात वाहन से युवक की मौत

0
104
CG ACCIDENT
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : गरियाबंद/बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद और गरियाबंद जिलों में तेज रफ्तार ने दो जिंदगियां छीन लीं। पहली घटना बालोद जिले के बेलौदी गांव की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गुंडरदेही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

CG ACCIDENT : घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बाइक सवार युवक ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक के बेहद करीब पहुंच जाता है। इसी दौरान वह संतुलन खो देता है और ट्रक के नीचे आ जाता है। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर जाता है, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो जाती है।

CG ACCIDENT : सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

CG ACCIDENT : वहीं दूसरी घटना गरियाबंद जिले के राजिम से सामने आई है, जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। पेट्रोल पंप के सामने हुए इस हादसे में युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here