Singrauli Coal Scam: सिंगरौली में कोयला कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महदेईया रेलवे साइडिंग पर कोयले में छाई (कोयला अवशेष) मिलाकर अवैध रूप से सप्लाई करने के आरोप लगे हैं।
Singrauli Coal Scam: सूत्रों के मुताबिक, महावीर कोल वॉशरी से जुड़े नेटवर्क के जरिए यह मिलावट का खेल लंबे समय से चल रहा है। कोयले की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर अवैध कमाई के आरोप भी सामने आए हैं।

Singrauli Coal Scam: मामले में कंपनी का कहना है कि यह G-17 ग्रेड कोयला है जिसे प्रोसेसिंग के बाद सप्लाई किया जाता है।
Singrauli Coal Scam: आरोप है कि इस पूरे खेल में प्रति ट्रक लाखों की अवैध कमाई हो रही है और कोयला विभिन्न स्थानों तक भेजा जा रहा है
Singrauli Coal Scam:स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि यह संगठित नेटवर्क है और इतने बड़े स्तर पर चल रही गतिविधियों के बावजूद कार्रवाई न होने पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।











