Sunday, April 26, 2026
40.1 C
Raipur

CG NEWS : जॉब दिलाने के बहाने महिला और नाबालिग से छेड़खानी, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को कार सहित दबोचा

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ । जॉब दिलाने के नाम पर महिला और नाबालिग को झांसे में लेकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र बेहरा पिता मिनकेतन बेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रायकेरा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

CG NEWS : 24 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता (15 साल) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी भाभी (30 साल) को 16 अप्रैल को एक अज्ञात युवक ने मोबाइल पर कॉल कर स्वयं को “विजय” बताकर रायगढ़ की कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और छेड़खानी की ।

CG NEWS : बालिका ने बताया कि इसकी भाभी के मोबाइल पर दिनांक 16.04.2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसका नाम विजय है और वह रायगढ़ की कंपनियों में काम दिलाता है, तब इसकी भाभी उसे काम दिला देने बोली थी। वह व्यक्ति दिनांक 22.04.2026 को उसी मोबाईल नंबर से पुनः इसकी भाभी को फोन करके बताया कि काम मिल गया है एक बार ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा आकर मुझसे मिलो ।

CG NEWS : तब उसकी भाभी के साथ बस से ग्राम अमलीडीह घरघोड़ा गये, शाम लगभग 05.30 बजे फोन कर अमलीडीह से ग्राम चिमटापानी के पास बुलाया, तब दूसरी बस से चिमटापानी रात करीब 08.00 बजे पहुंचे, बस से उतरे जहां एक व्यक्ति आकर हमसे मिला और बताया कि वह विजय है और वह अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाया, बालिका कार में पीछे तरफ बैठी थी और उसकी भाभी आगे तरफ बैठी थी.

CG NEWS : आरोपी अपने ग्रे रंग की कार में दोनों को बैठाकर सुनसान स्थान ले गया, जहां बातचीत के दौरान पहले महिला के साथ गलत नियत से छेड़खानी की और विरोध करने पर नाबालिग के साथ भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी कार से फरार हो गया। पीड़िताओं की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 74,75(2),76,351(3) बी.एन.एस. एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम एवं 8 पॉक्सो एक्ट कायम पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

CG NEWS : थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान सुरेन्द्र बेहरा निवासी रायकेरा के रूप में स्थापित की और तत्काल दबिश देकर आरोपी को उसकी मारूति ब्रेजा कार क्रमांक JH-17-Q-2761 सहित पकड़ा गया। दोनों पीड़िताओं से आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त वाहन की शिनाख्त कराई गई, जिसमें आरोपी की पहचान मूल अपराधी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लेबर ठेकेदारी का काम करता है, उसने फर्जी नाम “विजय” बताकर नौकरी दिलाने के बहाने महिला को बुलाना और अपराध कारित करना स्वीकार किया। मामले में एट्रोसिटी की धाराएं विस्तारित कर पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटोरोला मोबाइल फोन एवं मारूति ब्रेजा कार जब्त कर आरोपी को रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, महिला विवेचक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरीश पटेल, उधोराम पटेल की अहम भूमिका रही।

CG NEWS : एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

CG NEWS : “महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नौकरी, सहायता या किसी भी प्रलोभन के नाम पर महिलाओं से अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन विशेषकर महिलाएं और युवतियां अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

नकली घी का घिनौना खेल, जानवरों की चर्बी मांस मिलाकर सालों से बन रहा था जहर...#mp #crime #food

नकली घी का घिनौना खेल, जानवरों की चर्बी मांस मिलाकर सालों से बन रहा था जहर...#mp #crime #food

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS :सांसद के बयान पर बवाल: मजदूरों ने खदान बंद की, ग्रामीणों ने आमसभा कर जताया विरोध

CG NEWS :भानुप्रतापपुर : भानुप्रतापपुर क्षेत्र में आरी डोंगरी...

Related Articles

Popular Categories