CG News: रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजकोट अमलझरिया में एक मामूली विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जहां पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
CG NEWS : शादी का झांसा, दुष्कर्म और वीडियो वायरल: आरोपी गिरफ्तार, लॉज प्रबंधन पर भी उठे सवाल
घटना 17 अप्रैल की है, जब गणेश कोरवा (30) अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28) के साथ महुआ बीनने अमलझरिया गया था। देर शाम दोनों घर नहीं लौटे। अगले दिन गणेश अकेले घर पहुंचा और परिजनों को गुमराह करने की कोशिश की। संदेह होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
CG News: जांच के दौरान पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि रास्ते में तालाब के पास उसकी पत्नी नशे की हालत में सो गई थी। उसे उठाने की कोशिश करने पर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने पास पड़ी बांस की लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
चौकी प्रभारी विजय एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल लकड़ी भी जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
CG News: एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“क्षणिक आवेश में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है। ऐसे मामलों में











